दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गाजियाबाद के मोदीनगर में एक कार की टक्कर से कावड़ खंडित हो गई। इसके बाद मौके पर कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया और कार चालक के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा और नाराज कावड़ियों ने वहां जाम लगा दिया। इस मामले की सूचना पर पहुंची मोदीनगर पुलिस ने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझने का प्रयास किया, मगर कावड़िया काफी देर तक नहीं माने। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद कावड़िया शांत हुए। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
कार चालक के साथ मारपीट
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के रहने वाले अनुज, ओम और हरकेश अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार से जल लेकर जा रहे थे। बीती रात वह दिल्ली मेरठ हाईवे पर मोदीनगर के राज चौपले पर पहुंचे। वहीं, एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की टक्कर के कारण उनकी कावड़ खंडित हो गई और कांवड़ियां नाराज हो गए। बताया गया है कि इसके बाद कावड़ियों ने कार चालक के साथ मारपीट करते हुए उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी।
दिल्ली मेरठ हाईवे पर लगाया जाम
घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हो गया। नाराज का कांवड़ियों ने दिल्ली मेरठ मार्ग पर भी जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर मोदीनगर थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कावड़ियों को शांत किया। इस दौरान पुलिस ने घायल कार चालक को भी उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़ियों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया और यातायात को फिर से बहाल किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- Noida News: नोएडा में डबल एनकाउंटर, दो बदमाश हुए पुलिस की गोली का शिकार
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
12 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines