News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ghaziabad News: गाजियाबाद वैशाली की 41वीं वाहिनी पीएसी में गुरुवार से 24वीं अंतरावाहिनी कंप्यूटर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी और 21 जून को इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। गुरुवार को पहले दिन सुबह के समय 47वीं वाहिनी पीएसी की कमांडेंट चारु निगम ने इस प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी जोन पीएसी की 14 टीमें भाग ले रही हैं।
गाजियाबाद वैशाली की 41वीं वाहिनी पीएसी में शुरू हुई तीन दिनवसीय 24वीं अंतरवाहिनी कंप्यूटर प्रतियागिता में पश्चिमी जोन से पीएसी की 14 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इस प्रतियोगिता का गुरुवार सुबह 11 बजे कमांडेंट ने शुभारंभ किया है। प्रतियोगिता के पहले दिन लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतियोगियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान 47वीं वाहिनी की कमांडेंट चारु निगम ने संबोधित करते हुए कहा कि जवानों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता से जवानों में टीम भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
पीएसी परिसर में आयोजित तीन दिवसिय प्रतियोगिता का 21 जून को समापन किया जाएगा। इसी दिन इस प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। गुरुवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान सेनानायक डा दिनेश यादव, उप सेनानायक अरुण कुमार, सहायक सेनानायक प्रीती खेरवार, अनिल यादव समेत अन्य अधिकारी और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।