---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: इस बूथ पर 2 घंटे में पड़ा स‍िर्फ एक वोट, वो भी धोखे से!

Fatehpur Sikri Lok Sabha Election 2024 Voting: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल है तो यूपी के एक गांव में लोग नेताओं से काफी नाराज हैं। नाराजगी इस हद तक बढ़ गई कि लोगों ने वोट देने से ही इंकार कर दिया। नतीजतन इस पोलिंग बूथ पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है।

---विज्ञापन---

Fatehpur Sikri Election Third Phase Voting: (विमल मिश्रा, आगरा) लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। देश के 12 राज्यों में 93 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। तीसरे चरण में सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। मगर इसी बीच फतेहपुर सीकरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक पोलिंग बूथ पर सुबह से कोई वोट नहीं पड़ा है।

हम बात कर रहे हैं फतेहपुर सीकरी लोकसभा के बूथ संख्या 95 की, जहां ग्रामीणों ने मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया है। इस पोलिंग बूथ पर सुबह से सन्नाटा पसरा है और किसी ने वोट नहीं डाला है। पिछले दो घंटे में इस बूथ पर सिर्फ एक वोट डाला गया है और वो भी शख्स ने गलती से वोट डाल दिया था।

---विज्ञापन---

क्यों हुआ मतदान का बहिष्कार?
अब सवाल ये है कि आखिर फतेहपुर सीकरी के इस पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार क्यों किया है? दरअसल इसकी वजह गांव में ना होने वाला विकास है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले कई सालों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है।

---विज्ञापन---

पुलिस ने की अपील
पुलिस ने ग्रामीणों से वोट देने की अपील की है। मगर कोई भी ग्रामीण वोट देने नहीं गया है। पुलिस गांव में घूमकर लोगों से मतदान करने की गुजारिश कर रही है। हालांकि गांव वाले अपनी बात पर अड़े हैं और सुबह से बूथ पर सिर्फ एक ही वोट डाला गया है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान
यूपी की 80 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होने हैं। पहले दो चरण में 8-8 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण में 10 सीटों पर मतदान करवाए जा रहे हैं। इस लिस्ट में आगरा, संभल, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, ऐटा, बदायूं, बरेली और आंवला सीट का नाम शामिल है।

 

First published on: May 07, 2024 10:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola