कहीं आप तो नहीं खा रहे मिठाई के नाम पर जहर! यूपी के इस शहर में पकड़ा 300 किलो खराब खोया और दूध

Fake Khoya Milk: यूपी के जालौन में नकली दूध और खोया बनाने का मामला सामने आया है। दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

Fake Khoya UP

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन

Fake Khoya Milk: दिवाली के त्योहार पर लोग मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हैं, लेकिन कुछ लोग इसके नाम पर जहर बांट रहे हैं। हर साल नकली खोया और मिलावटी दूध के मामले सामने आते हैं, लेकिन मिलावटखोर बेलगाम रहते हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान जब अधिकारियों ने एक भट्टी पर रेड की तो होश उड़ गए। यूपी के जालौन में खाद्य विभाग ने भारी मात्रा में खराब खोया और दूध पकड़ा है।

300 किलो खराब सामग्री 

खाद्य विभाग ने नदीगांव थाना क्षेत्र के रंजीत का डेरा में ये कार्रवाई की। यहां एक भट्टी से 200 किलो खराब खोया और 100 लीटर दूध पकड़ा। जिसने दिवाली से पहले लोगों के होश फाख्ता कर दिए। अधिकारियों ने खोया और दूध के नमूने को परीक्षण के लिए भी भेजा है।

विज्ञापन

भट्टी में काम रहे लोगों में मचा हड़कंप 

बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से ये भट्टी चल रही थी। जब अधिकारी वहां पुलिस बल के साथ पहुंचे तो तीन लोग इस जहर को बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस के साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों को देख भट्टी में काम कर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इस मौके पर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. जतिन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

तालाब में फेंका गया खराब मावा और दूध 

बताया जा रहा है कि नकली खोया और दूध को अधिकारियों ने कार्रवाई के बाद तालाब में फिंकवाया। गौरतलब है कि हाल ही में यूपी की योगी सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। सरकार नया कानून लाने की भी बात कह रही है। बहरहाल, इस कार्रवाई के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि न जाने कितने लोगों तक ये खराब मावा अब तक पहुंच गया होगा। कहीं वे भी तो जाने-अनजाने में इसका शिकार नहीं बन गए। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि संभव हो तो दिवाली पर बाजार की मिठाइयों के बजाय घर पर मिठाई तैयार करें क्योंकि डिमांड ज्यादा होने की वजह से मिलावट की आशंका ज्यादा रहती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ