---विज्ञापन---

सांवले रंग का था पति, पत्नी को लोग देते थे ताने; शादी के 4 महीने बाद फंदा लगाकर दे दी जान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की शादी को सिर्फ 4 ही महीने हुए थे। महिला ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मायके वालों ने महिला की आत्महत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह बताई है। इसके बारे में आपको बताते हैं।

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आत्हत्या कर ली। महिला की शादी को सिर्फ 4 ही महीने हुए थे। सांवले रंग के लड़के से शादी होने की वजह से वह खुश नहीं थी। लोग भी उसको ताने देते थे। इससे परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ और छानबीन करने के बाद नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा

---विज्ञापन---

हाथरस जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीयल खेड़ा जैन गली में महिला के आत्महत्या की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। चार माह पहले ही शादी करने वाली नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान क्यों दी? यह सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा था। बाद में पता लगा कि महिला अपने पति को लेकर परेशान थी। जैन गली निवासी तौफीक की 4 महीने पहले ही अलीगढ़ के बरौला जाफराबाद की रहने वाली सिमरन के साथ शादी हुई थी।

---विज्ञापन---

पति के साथ नहीं रहना चाहती थी सिमरन

सूत्रों के मुताबिक सिमरन अपने पति तौफीक के सांवले रंग से नाखुश थी। इसके चलते वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी। यह बात सिमरन ने अपने मायके पक्ष के लोगों को भी बताई थी। लेकिन परिजन नहीं चाहते थे कि सिमरन यह रिश्ता तोड़ दे। जिसके बाद अब सिमरन ने खौफनाक कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया। जब सिमरन ने आत्महत्या की, तब उसका पति काम पर गया था। वह घर में अकेली थी। जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद सिमरन एक-दो बार घर आई थी। वह पति के सांवले से रंग से नाखुश थी। UP पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। वे लोग अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर पत्नी ट्रेन से कटी, फिर पति ने उसकी साड़ी से लगाया फंदा; जयपुर में कपल ने इस वजह से दी जान

First published on: Oct 22, 2024 09:08 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola