बदायूं: महिला के घर दवा देने गया झोलाछाप डॉक्टर, भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा, 7 पर हुई FIR

UP News: यूपी के बदायूं में लोग तब उग्र हो गए जब एक झोलाछाप डॉक्टर दवा देने एक महिला के घर पहुंचा। लोगों ने डॉक्टर को खंबे से बांधकर पीटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। पढ़िए यूपी से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

BeFunky-collage (41)

UP News: उप्र के बदायूं के इस्लाम नगर में शनिवार रात कुछ लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर को पीटा। शिखा सागर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी ससुराल हरियाणा के भिवानी में है। वह स्नातक की परीक्षा देने मायके आई थी। शनिवार रात उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई। इसके लिए महिला ने आसिफ सैफी को इलाज के लिए रात 11 बजे घर बुलाया। आसिफ के घर जाने की खबर आसपास के लोगों को लग गई। लोगों ने घर में घुसकर आसिफ को बाहर निकाला और पीटाई कर दी। बाद में बिजली के खंभे में भी बांध कर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को भी धमकी

आसिफ को पीटता देख महिला बीच बचाव करने पहुंची, तो उग्र लोगों ने महिला से भी अभद्रता की और उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया।

दर्ज हुई एफआईआर

बदायूं पुलिस ने शिखा की तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला ने शिकायत में बताया कि मोहल्ले के महावीर, महेश, मनीष, ओमपाल, शेर सिंह, मेघ सिंह समेत कई लोग जबरन घर में घुस आए थे। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि कहना है कि मामले में शिकायत मिली है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ