गाजियाबाद में कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश से भी नहीं मिली उमस और गर्मी से राहत, जानिए अपडेट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में रविवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई, मगर उसके बाद भी लोगों को भीषण गर्मी और उमस से रात नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

Ghaziabad Weather

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में शनिवार रात से ही बारिश जैसा माहौल बना हुआ है। रविवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई, मगर उसके बाद भी गाजियाबाद के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से रात नहीं मिल रही है। रविवार सुबह शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी और उम्र से कुछ राहत मिल सकती है।

रविवार को गर्मी और उमस ने किया परेशान

गाजियाबाद में पिछले कई दिनों से आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि इस दौरान तेज धूप ने भी तापमान में बढ़ोतरी की है, मगर बादलों के कारण लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली। शनिवार रात से ही आसमान पर बादल छाए रहे और बारिश का मौसम बना रहा। वहीं रविवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिक तापमान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है। इसके अलावा 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार को दिन भर उमस के साथ-साथ गर्मी के कारण लोग परेशान रहे।

Advertisment

2 दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों तक गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। जिसके कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। गाजियाबाद के अलावा एनसीआर के अन्य जिले नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी बारिश होने की संभावना है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ