Video: 1.5 मीटर कपड़ा हटाने की इतनी बड़ी सजा? रामगोपाल मिश्रा के भाई ने क्या कहा?
Ramgopal Mishra Bahraich: रामगोपाल मिश्रा के परिवार ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई है। बहराइच हिंसा में उसकी हत्या कर दी गई थी।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

Ramgopal Mishra Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच से करीब 40 किलोमीटर दूर महराजगंज बाजार में हुई हिंसा के आरोपियों का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी और वे घायल बताए जा रहे हैं। दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान डीजे की बात को लेकर हुआ बवाल हिंसा में बदल गया था। इसमें रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक की मौत हो गई थी। उसके साथ बर्बरता करने की भी बात सामने आई।
इस घटना के बाद रामगोपाल का परिवार टूट गया है। उसकी पत्नी ने कहा कि जिस तरह से मेरे पति की हत्या की गई। वैसी ही आरोपियों को भी सजा मिलनी चाहिए। रामगोपाल की मां ने कहा कि बेटे के साथ बर्बरता की गई। इसी तरह रामगोपाल मिश्रा के भाई ने कहा कि 1.5 मीटर कपड़ा हटाने की क्या इतनी बड़ी सजा मिलनी चाहिए? फिर मूर्तियों पर पत्थरबाजी करने की सजा क्या होनी चाहिए? एक कपड़े के लिए किसी को भी इतनी दर्दनाक मौत देने का अधिकार नहीं है। बता दें कि रामगोपाल मिश्रा ने अब्दुल हमीद के घर की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लहराया था।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: