नोएडा मेट्रो के हजारों यात्रियों को NMRC का गिफ्ट, कोच में ही उठा सकेंगे खाने का लुत्फ
Edited By jp Yadav

Noida Metro Restaurant
Edited By jp Yadav

Noida Metro Restaurant
Noida Metro Restaurant: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो के जरिये सफर करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है, क्योंकि जल्द ही यात्री मेट्रो कोच में बने रेस्तरां में स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। यह सुविधा कोच के भीतर ही उपलब्ध होगी, तो यात्रियों को भटकने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच करीब 30 किलोमीटर के बीच रफ्तार भरने वाली एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Line Metro) में यह रेस्तरां आगामी डेढ़ महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। यह दावा एनएमआरसी के अधिकारियों ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रेस्तरां के लिए सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के पास 300 वर्गमीटर की जगह रिजर्व कर दी गई है। इसमें 200 वर्गमीटर में लैंड स्केप और 100 वर्गमीटर में रेस्तरां कोच होगा। कोच पहले ही रखा जा चुका है।
नोएडा सेक्टर-137 में बनने वाले एक्वा लाइन मेट्रो के एक कोच (मॉक-अप मेट्रो कोच) में रेस्तरां चलाया जाएगा। यहां 50 लोगों को बैठकर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। NMRC ने एक निजी कंपनी को इसका लाइसेंस दिया है। कंपनी को प्रति माह के आधार पर किराया देना होगा।
यहां पर बता दें कि एक्वा लाइन मेट्रो से सफर करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में एनएमआरसी के अधिकारियों का मानना है कि एक तरफ लोगों को स्वच्छ और स्वादिष्ट खाना मिलेगा तो निगम की भी कमाई होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: