Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

मेट्रो के आगे कूद गई 21 साल की लड़की, स्टेशन पहुंची नोएडा पुलिस

नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 21 साल की लड़की मेट्रो के आगे कूद गई। घटना में लड़की की मौत हो गई है, नोएडा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है और पंचायतनामा के लिए भेज दिया है। DCP राम बदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: May 6, 2025 16:30
Noida Metro Station

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक लड़की ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन की है, जहां इस हादसे के बाद काफी देर तक मेट्रो सेवा बाधित रही। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर हुई। जैसे ही मेट्रो गोल्फ कोर्स स्टेशन पर पहुंची, युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के लिए भेजा गया और आगे की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

DCP का बयान

इस मामले को लेकर गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया, “कुछ देर पहले हमें सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 25 वर्षीय युवती ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचायतनामा के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।”

पुलिस जांच में अभी तक युवती के आत्महत्या का कारण का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, युवती पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

First published on: May 06, 2025 04:22 PM

संबंधित खबरें