Crime News: उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पब के कर्मचारियों और बाउंसर्स द्वारा तीन महिलाओं के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सामने आया है कि एक विशेष गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
युवतियों का आरोप, लाठियों से पीटा
घटना सुबह करीब चार बजे (रविवार) की बताई जा रही है। कहा गया है कि महिलाओं द्वारा पसंदीदा गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात हुई। एक पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे हमले से बचने के लिए भागने की कोशिश कर रही थी तो उसके कपड़े फट गए। वहीं एक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि हमें लाठी और डंडों से पीटा गया।
यह भी आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद भी पुलिस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। इसके कारण आरोपी बाउंसर मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसके भाई उन्हें बचाने आए तो बाउंसरों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िताओं के भाइयों को भी गंभीर चोटें आईं हैं। उनके हाथों और पसलियों में फ्रैक्चर हैं।
भाई और दोस्तों के साथ गई थीं महिलाएं
एक पीड़िता ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि वह अपने दो भाइयों और दो दोस्तों के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित डी मॉल के थ्रस्ट ऑफ ड्रंक्स (रेस्तरां और लाउंज) में गई थी। इस दौरान उन्होंने पब के डीजे से उनकी पसंद का गाना बजाने के लिए कहा।
डीजे ने उनका गाने बजाने के लिए 500 रुपये की मांग की। इसके बदले लड़की ने 1,500 रुपये का भुगतान किया और तीन अलग-अलग गाने बजाने का अनुरोध किया। आरोप है कि भुगतान के बावजूद डीजे ने गाने बजाने से इनकार कर दिया, जिसके कारण दोनों पक्षों में बहस हुई।
बहस के बाद हुई मारपीट
शिकायत में कहा गया है कि इस बहस के बीच पब के बाउंसरों और कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी गंभीर रूप से पीटा। इसके कारण एक लड़के का हाथ टूट गया।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
कौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
10 mins agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
14 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
19 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
19 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
23 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines