उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने संभल से लेकर मथुरा मामले तक बड़ा बयान दिया। सीएम ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर हिंदू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। सीएम से सवाल किया गया कि मुंबई में जो लोग औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं उनका यूपी आने पर इलाज कर देंगे, आप उनका इलाज कैसे करेंगे? इस पर सीएम ने कहा कि किसी भी बीमारी के उपचार के अलग-अलग केंद्र होते हैं। यूपी ऐसे लोगों को बहुत अच्छा उपचार देता है। जिसकी जैसी डिमांड होगी, उसको उस प्रकार का उपचार दे देंगे।
यूपी में मुस्लिम सबसे अधिक सुरक्षित
सीएम से पूछा गया कि क्या आपके राज में मुस्लिम सुरक्षित है? इस पर सीएम ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति सनातन है। दुनिया का कोई ऐसा मजहब नहीं है जिसको फलने-फुलने में हमारी संस्कृति ने सहयोग नहीं किया हो। लेकिन बदले में हमें क्या मिला? दुनिया के अंदर केाई उदाहरण नहीं कि कहीं भी हिंदू राजाओं ने अपने बल और वैभव के दंभ पर किसी पर आधिपत्य स्थापित किया हो। हर कोई हड़पना चाहते हैं। ये अपना और पराया है ये आचरण हमेशा छोटी बुद्धि वाले लोगों ने किया है।
बांग्लादेश-पाकिस्तान का दिया उदाहरण
योगी ने कहा कि आज भी उदाहरण देखने को मिल सकता है कि 100 हिंदू परिवारों के बीच में एक मुस्लिम परिवार सबसे सुरक्षित रहता है। उसको उसके सभी पर्व और त्योहारों मनाने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है। सीएम ने कहा कि क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच एक हिंदू तो छोड़िए क्या 50 परिवार भी सुरक्षित रह सकते हैं क्या? नहीं रह सकता। बांग्लादेश और पाकिस्तान आपके सामने उदाहरण है। ये चीजें दिखाती है कि कहीं धुआं उठ रहा हो या किसी को ठोकर लग रही हो हमें उससे पहले ही संभल जाना चाहिए। हम सभी को समान भाव से देख रहे हैं। यूपी में सबसे अधिक मुस्लिम सुरक्षित है। अगर हिंदू सुरक्षित है तो मुस्लिम भी सुरक्षित है।
ये भी पढ़ेंः ‘तुष्किरण और वोट बैंक की राजनीति…’, राणा सांगा मामले में राजा भैया ने मानसिकता पर उठाए सवाल
भगवान राम का दिया उदाहरण
सीएम ने इसको लेकर भगवान राम का उदाहरण दिया। सीएम ने कहा कि भगवान राम लंका में गए। वहां उन्होंने रावण पर विजय प्राप्त की। इसके बाद लंका के वैभव को देखकर लक्ष्मण मोहित हो गए। भगवान राम ने कहा ‘अपि स्वर्णमयी लंका नमे लक्ष्मण रोचते, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’। भगवान ने कहा कि लंका भले ही सोने की हो, लेकिन यह मुझे रुचिकर नहीं लगती।
ये भी पढ़ेंः यूपी में मुस्लमान सबसे ज्यादा सेफ… बुलडोजर एक्शन, औरंगजेब पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ?
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
2 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
3 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
4 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
5 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
9 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
11 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
18 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines