---विज्ञापन---

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही! डिलीवरी करते हुए पेट में छोड़ा आधा मीटर कपड़ा, CMO समेत 6 पर FIR

Greater Noida News: डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला मौत के मुंह में चली गई थी, लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई. डिलीवरी करते हुए डॉक्टरों ने महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया. करीब डेढ़ महीने तक महिला पेट दर्द से जूझती रही. जांच कराने पर डॉक्टर की हरकत के बारे में पता चला और पुलिस को मामले की शिकायत दी गई.

---विज्ञापन---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन करते हुए महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने का मामला सामने आया है. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने कोर्ट में याचिका दायर की. कोर्ट के आदेश पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने CMO सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज की. जिस बैक्सन अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था, उसके डॉक्टर पर भी FIR दर्ज की गई है. नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का मामला है और 14 नवंबर 2023 को डिलीवरी हुई थी.

यह भी पढ़ें: शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंसी, अबॉर्शन, मौत… पढ़ें भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करती नोएडा की कहानी

---विज्ञापन---

डेढ़ साल तक पेट दर्द से जूझती रही महिला

पुलिस ने बैक्सन अस्पताल की डॉक्टर अंजना अग्रवाल, डॉक्टर मनीष गोयल, स्वामी, CMO नरेंद्र कुमार, डॉक्टर चंदन सोनी जांच अधिकारी, डॉक्टर आशा किरन चौधरी जांच अधिकारी पर FIR दर्ज की है. शिकायत में बताया गया है कि करीब डेढ़ साल पेट में दर्द झेलने के बाद कैलाश हॉस्पिटल में जांच कराई तो अल्ट्रासाउंड में कपड़ा नजर आया, जिसे ऑपरेशन करके निकाला गया. डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए करीब आधा मीटर कपड़ा पेट में छोड़ दिया था.

नवंबर 2023 में डॉक्टरों ने की थी डिलीवरी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डेल्टा-1 निवासी अंशुल वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है. शिकायत में बताया गया कि 14 नवंबर 2023 को तुगलपुर स्थित बैक्सन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. अंजना अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ उसकी डिलीवरी की. 2 दिन बाद 16 नवंबर 2023 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन महिला के पेट में तेज दर्द हुआ तो सोचा कि ऑपरेशन के कारण हुआ, लेकिन पेट दर्द होता रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Video: गेट पर खड़ी Mercedes पर फूटा सिक्योरिटी गार्ड का ऐसा गुस्सा, डंडे मारकर कर दिया चकनाचूर, आखिर क्यों?

महिला ने 3 अस्पतालों में कराई जांच-टेस्ट

पेट में दर्द होने के साथ-साथ पेट में गांठ भी महसूस होने लगी थी. दर्द बर्दाश्त करते-करते डेढ़ साल हो गया, लेकिन जब तकलीफ ज्यादा होने लगी तो 22 मार्च 2025 को यथार्थ अस्पताल में टेस्ट कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने पेन किलर दे दी. पेन किलर लेने से भी आराम नहीं हुआ तो 7 अप्रैल 2025 को जिम्स अस्पताल में MRI समेत कई टेस्ट कराए गए, जिनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई. 8 अप्रैल 2025 को नवीन अस्पताल ने अल्ट्रासाउंड और MRI कराने पर नॉर्मल रिपोर्ट आई.

---विज्ञापन---

सर्जरी करके निकाला गया था पेट से कपड़ा

पेट दर्द से आराम नहीं होने पर 14 अप्रैल 2025 को कैलाश अस्पताल पहुंची, जहां के डॉक्टरों ने पेट में गांठ बताई और सर्जरी कराने की सलाह दी. 22 अप्रैल 2025 को डॉ संचिता विश्वास ने ऑपरेशन किया, जिस दौरान पेट के अंदर करीब आधा मीटर लंबा कपड़ा मिला और पता चला कि डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान कपड़ा पेट में छोड़ दिया था. मामला सामने आने के बाद बैक्सन अस्पताल मैनेजमेंट को डॉक्टर की शिकायत दी गई, लेकिन अस्पताल मामले को दबाने लगा.

यह भी पढ़ें: नोएडा वालों को पासपोर्ट के लिए नहीं जाना पड़ेगा गाजियाबाद, जानें क्या मिलेगी सुविधा

---विज्ञापन---

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की है कार्रवाई

गौतम बुद्ध नगर के CMO को डॉक्टर की लिखित शिकायत दी तो उन्होंने अधिकारी नियुक्त करके जांच करने के आदेश दे दिए. CMO ने सहयोग नहीं किया और जानबूझकर जांच को लटकाया. कपड़े की FSL जांच नहीं कराई और मामला दबाने का दबाव बनाया. दिसंबर 2025 में कोर्ट में याचिका दायर की और कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया. अब मामले में आगे की जांच की जा रही है.

First published on: Dec 27, 2025 01:10 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola