'5 बच्चे हैं तो क्या, शादी इन्हीं से करूंगा', सास के इश्क में पड़ा दामाद, UP के मैनपुरी की दिलचस्प लव स्टोरी

19 साल का दामाद 35 साल की सास से शादी करने पर अड़ा है, हालांकि पुलिस वाले और परिजन उन्हें समझा रहे हैं, लेकिन वे शादी करने की जिद पर अड़े हैं. यह लव स्टोरी अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी से एक कदम आगे है.

love story | mainpuri | up police

परिजनों और बच्चों ने रिश्ते का पता चलने पर खूब हंगामा किया. (Credit-AI)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी याद है, वैसी ही एक और लव स्टोरी मैनपुरी में सामने आई है. यहां खास बात यह है कि दामाद सिर्फ 19 साल का है और वह 5 बच्चों की मां अपनी सास पर इस कदर फिदा है कि उससे हर हाल में शादी करना चाहता है. दोनों की लव स्टोरी की भनक परिजनों को लगी तो विवाद हो गया और मामला थाने पहुंचा, जहां लड़के की जिद के बारे में जानकर पुलिसवाले भी खूब हंसे. हालांकि पुलिसवालों ने लड़के को उसकी पत्नी और बच्चों के भविष्य का हवाला देकर खूब समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है और सास भी उससे शादी करना चाहती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

5 बच्चों के बावजूद शादी करने पर अड़ा

मामला मैनपुरी कहा है और 35 साल की सास घिरोर थाना क्षेत्र निवासी है, जबकि उसके इश्क में पढ़ा 19 साल का दामाद कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर का निवासी है. युवक का कहना है कि बेशक उसकी सास के 5 बच्चे हैं, लेकिन वह शादी उसके साथ ही करेगा. परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे थे, जहां पुलिसकर्मियों ने युवक ने उसके साथ आई महिला को लेकर सवाल पूछा तो उसने बताया कि वह उसकी सास है और वह इनके साथ शादी करना चाहता है. पुलिसवालों ने कहा कि उनके रिश्ते का असर दोनों परिवारों और कई लोगों की जिंदगियों पर पड़ेगा तो वह बोला कि इससे उसे कोई मतलब नहीं है.

पत्नी को फैसला लेने के लिए आजाद छोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसवालों ने लड़के से पूछा कि अगर वह अपनी सास से शादी कर लेगा और उसकी बीवी का क्या होगा तो उसने कहा कि वह चाहे तो हमारे साथ रह सकती है और अगर उसे हमारा रिश्ता मंजूर नहीं वह छोड़कर जा सकती है. अपनी जिंदगी का फैसला लेने के लिए आजाद है. पुलिस ने जब सास से पूछा कि दामाद से शादी करने पर उसके बच्चों का क्या होगा तो लड़के ने जवाब दिया और कहा कि उसकी सास के जो बच्चे उसे पिता के तौर पर अपनाना चाहते हैं, उनका स्वागत है और जो नहीं चाहते, वे आजाद है, लेकिन सास के सबसे छोटे बच्चे की देखभाल वह पिता की तरह करेगा.

विज्ञापन

पति की 2 साल पहले मौत, बच्चे विरोधी

बता दें कि महिला के पति की मौत 2 साल पहले हो गई थी और वह अपने बच्चों के साथ गुजर बसर कर रही थी, लेकिन बेटी की शादी के बाद आने-जाने के दौरान दामाद से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और उनके प्रेम संबंध बन गए. पिछले 2 महीने से वे अपने परिजनों को साथ रहने देने के लिए मना रहे हैं. हाल ही में दोनों एक रिश्तेदार में आए थे, जहां परिजनों को उनके रिश्ते के बारे में पता चला, लेकिन महिला के बच्चों और रिश्तेदारों ने विरोध किया तो कहा कहासुनी शुरू हो गई और हंगामा हो गया. जब बच्चों और रिश्तेदारों के समझाने पर वे नहीं माने तो मामला गंभीर होते देख पुलिस को सूचना दी गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ