शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंसी, अबॉर्शन, मौत… पढ़ें भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करती नोएडा की कहानी

Noida News: नोएडा की एक लड़की ने अपने चचेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध बना लिए और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिसके चलते लड़की की मौत हो गई और फिर परिजनों के सामने दोनों की शर्मनाक हरकत का खुलासा हो गया. अब दोनों परिवारों में मातम पसरा है और कोहराम मचा हुआ है.

noida girl death due to abortion pills

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है.

दिल्ली से सटे नोएडा शहर में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. 18 साल की एक लड़की ने अपने ही चचेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध बना लिए और वह प्रेग्नेंट भी हो गई. लड़के ने अपने पाप को छिपाने के लिए लड़की को गर्भपात की दवाई खिला दी, लेकिन दवाई खाने के बाद लड़की की हालत बिगड़ गई. परिजन लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की रिपोर्ट से हुआ हरकत का खुलासा

वहीं अस्पताल में डॉक्टरों बातचीत में परिजनों के सामने भाई-बहन की शर्मनाक हरकत का खुलासा भी हो गया, जिसके बाद दोनों ही परिवारों में खलबली मच गई. लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस को शिकायत दे दी. पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की पुलिस की जांच जारी है.

नोएडा से दिल्ली के अस्पताल में की गई रेफर

बता दें कि मामला 18 दिसंबर का है, जब लड़की की तबियत बिगड़ने पर उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने लड़की की हालत को नाजुक बताते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया. वहां लड़की का इलाज कई दिन चला, लेकिन 23 दिसंबर को लड़की की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने परिजनों को मौत की वजह बताई.

विज्ञापन

लड़के ने अपने परिजनों को बताई कहानी

बेटी की मौत की वजह पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया. लड़की की मौत होने से घबराए लड़के ने परिजनों के सामने अपना गुनाह कबूल लिया और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा. लड़के के पिता ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को भतीजे के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया. लड़के के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जबरन संबंध बनाए और जबरन गर्भपात की दवाई खिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ