हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Uttar Pradesh News: चीन के नागरिकों ने की ग्रेटर नोएडा में मारपीट, शराब के नशे में थे धुत, गाड़ियों के बीच हुई टक्कर

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा में रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां पर परी चौक के पास स्थित एनआरआई सिटी के समीप इनोवा कार की एक अन्य गाड़ी से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस कार में चीन के नागरिक सवार थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परी चौक के पास स्थित एनआरआई सिटी के समीप बुधवार को इनोवा कार की एक अन्य गाड़ी से टक्कर हो गई। इनोवा गाड़ी में चीन के 3 नागरिक और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। आरोप है कि चीनी नागरिकों ने दूसरी गाड़ी में सवार खेमचंद और सुनील कुमार के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में सुनील और खेमचंद दोनों को चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया तो चीन के नागरिक पुलिस से भी उलझ गए।

पुलिस ने विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार 

मारपीट के मामले में पुलिस ने चीन के तीन नागरिक चांगचियोंग, लिशयलउंग, सियेफिंग को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके एक अन्य साथी बिहार के रहने वाले शशि भूषण को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ से कानपुर जाना अब और भी आसान, रूट पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन

ऑफिस से घर के लिए निकले थे सुनील

मूल रूप से पलवल के बागपुर गांव के रहने वाले सुनील परी चौक के पास अपना निजी ऑफिस चलाते हैं। बुधवार देर शाम ऑफिस का काम निपटाकर वह घर के लिए निकले थे। ऑफिस से निकलते ही कुछ दूर पर उनकी कार को इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। इनोवा में चीन के नागरिक बैठे हुए थे। सुनील ने इसका विरोध किया तो विदेशी नागरिकों ने सुनील और उनके साथी खेमचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान चीन के नागरिक शराब के नशे में धुत थे। बीटा 2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल से लापता हरियाणा का छात्र, MBBS की कर रहा था पढ़ाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola