रोजगार शुरू करने का शानदार मौका, यूपी सरकार इस स्कीम के तहत दे रही लाखों रुपये

Uttar Pradesh Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा के युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए पैसों के लिए नहीं सोचना पड़ेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना गारंटी के दिया जा रहा है। इसके साथ ही सौ फीसदी ब्याज पर सब्सिडी भी दी जाएगी।

Cash

Cash

विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : युवाओं के लिए अपना कारोबार शुरू करने का शानदार मौका है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान के तहत कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए युवाओं को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक युवा योजना के तहत कारोबार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकें। गौतमबुद्ध नगर जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार लगातार शहर भर में कैंप लगाकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।

सौ फीसदी ब्याज पर सब्सिडी

विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि कारोबार शुरू होने से युवा स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे ही, इसके साथ ही अन्य युवाओं को रोजगार भी दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कारोबार शुरू करने का अवसर दिया जा रहा है। युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना गारंटी के दिए जा रहा है। इसके साथ ही सौ फीसदी ब्याज पर सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए युवा की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक होनी चाहिए।

बजट में भी योजना पर दिया था जोर

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि युवाओं को एमएसएमई और सर्विस सेक्टर में कारोबार शुरू करने लिए लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बीते दिनों आए प्रदेश के बजट में भी योजना पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को https://msme.up.gov.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ देने के लिए कॉलेज, सोसाइटी व सेक्टर के आरडब्ल्यूए आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। अभी तक सैकड़ों युवा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 200 से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

विज्ञापन

6 महीने तक नहीं भरनी होगी EMI

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत आप 5 लाख रुपये तक की लागत का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सरकार की ओर से आपको ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी। यही नहीं पहले 6 महीने तो EMI भरने की भी जरूरत नहीं है। अगर इसके बाद भी कारोबार में कोई परेशानी आ रही है तो सरकार उसका भी समाधान कराएगी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ