Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

सपा की महिला जिलाध्यक्ष ने जेठ को जड़ा थप्पड़, मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल

चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने जेठ को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 15, 2025 16:19

चंदौली जनपद में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक शख्स के साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं। पहले वह ईंट से हमला करने की कोशिश करती हैं और फिर पास जाकर थप्पड़ मार देती हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

कब और क्यों हुआ विवाद?

बताया जा रहा है कि यह मामला 30 मार्च 2025 का है। आरोप है कि सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने अपने जेठ गोपाल सिंह पटेल से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज भी की। जानकारी के अनुसार, गोपाल सिंह पटेल अपने घर में पाइपलाइन कनेक्शन का कार्य करवा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

---विज्ञापन---

विवाद इतना बढ़ गया कि गार्गी सिंह पटेल ने पहले तो ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की और बाद में पास जाकर अपने जेठ को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में पीड़ित गोपाल सिंह पटेल ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है।


घटना मढ़ियां गांव की बताई जा रही है, जो मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में आता है। सूचना मिलते ही 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

यह भी पढ़ें : न्याय नहीं मिलने पर दलित दम्पति जिंदा समाधि लेने पर तुला, देवरिया पुलिस ने बचाई जान

वहीं, इस पूरे मामले में सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल का कहना है कि गोपाल सिंह ने उनकी 11 साल की बेटी के साथ अभद्रता की थी, जिसके कारण यह विवाद शुरू हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के कई गवाह हैं और उन्होंने गोपाल सिंह के बारे में कुछ गंभीर खुलासे किए हैं, जिसकी वजह से उनका परिवार लगातार परेशान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

First published on: Apr 15, 2025 04:19 PM

संबंधित खबरें