---विज्ञापन---

Bulandshahr News: प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई बहू; रास्ते से हटाया ससुर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बहू अभी फरार है।

---विज्ञापन---

इन दिनों उत्तर प्रदेश के मेरठ का ड्रम कांड और अलीगढ़ का सास-दमाद मामला खबरों की सुर्खियों में है। वहीं, इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी बहू की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की सभी एंगल से गहन जांच कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

जान से मारने की साजिश

यह मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के चौधरी खेल मोहल्ले का है। यहां एक घर में खून से लथपथ एक बुजुर्ग की लाश मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान राजवीर सिंह (62) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि राजवीर सिंह की बहू का किसी पवन नाम के युवक के साथ अवैध संबंध था। इन दोनों के रिश्ते में राजवीर बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों राजवीर को जान से मारने की साजिश कर रहे थे।

आपत्तिजनक स्थिति में देखा

जानकारी के अनुसार, राजवीर की बहू ने 21 अप्रैल की रात अपने प्रेमी पवन को बुलाया। इस दौरान घर में और कोई नहीं था। इसी बीच राजवीर सिंह घर पहुंच गया। यहां राजवीर ने बहू और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने तुरंत इसका विरोध किया। इस दौरान राजवीर और पवन के बीच हाथापाई शुरू हो गई। लड़ाई के बीच में पवन ने राजवीर को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पवन और राजवीर की बहू मौके से भाग गए। हालांकि, परिजनों ने राजवीर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: टोल मांगने पर दबंगों ने की टोलकर्मी की पिटाई, सीसीटीवी में घटना कैद; फुटेज वायरल

पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

इसके बाद से पवन और राजवीर की बहू फरार थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पवन को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोपी महिला अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

First published on: Apr 22, 2025 03:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola