शाहनवाज़ चौधरी/बुलंदशहर
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर के बाहर माता रानी के भजन बजाने का विरोध करने पर सिक्योरटी गार्ड की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, इसलिए पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भजन सुनने को लेकर हुआ था विवाद
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाकरोबान निवासी सतीश मुंबई में सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करता था। वह कुछ दिन पहले अपने बड़े भाई रोहताश से मिलने के लिए जहांगीराबाद आया हुआ था। आज दोपहर करीब तीन बजे सतीश घर के बाहर होम थिएटर लगाकर माता रानी के भजन सुन रहा था। तेज आवाज में भजन सुनने को लेकर उसका आसपास के कुछ लोगों से विवाद हुआ।
उग्र भीड़ ने लाठी-डंडों से किया हमला
आरोप है कि 10-12 लोगों की भीड़ ने सतीश पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है सतीश की लाठी डंडे और लात घूसों से पिटाई की गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है की आरोपियों ने सतीश का होम थिएटर और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया, वहीं जैसे घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची, पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत भी जुटा हैं।
मारपीट का वीडियो वायरल
घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं और कई युवक सतीश के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हत्या से ठीक पहले का वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस की सुनिए
जहांगीराबाद कोतवाली के थाना अध्यक्ष एमके त्रिपाठी ने बताया अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सतीश की डेड बॉडी पर चोट के भी निशान नहीं है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी
ये भी पढ़ें: ‘ड्रैगन धोखेबाज, UP में डेवलप करेंगे फार्मा पार्क…’, बस्ती में चीन पर क्यों बरसे योगी आदित्यनाथ?
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
38 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines