Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

BSF की 20 महिलाओं ने रचा इतिहास, इतने दिनों में पूरी की गंगोत्री से गंगासागर तक की राफ्टिंग

BSF Women Created History: बीएसएफ की 20 निडर महिला सिपाहियों ने गंगोत्री से गंगासागर तक की राफ्टिंग यात्रा को महज 53 दिनों में पूरा किया है। BSF ने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इन महिलाओं को सम्मानित किया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 23, 2025 15:38
BSF Women Created History
महिलाओं ने रचा इतिहास (X)

BSF Women Created History: भारतीय की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की महिलाओं ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। BSF की 20 निडर महिला सिपाहियों ने राफ्टिंग यात्रा में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, BSF की इन महिलाओं ने गंगोत्री से गंगासागर तक की राफ्टिंग यात्रा महज 53 दिनों में पूरी की है। इस राफ्टिंग यात्रा के जरिए इन महिलाओं ने अपने बेजोड़ साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी ये उपलब्धि देश की लड़कियों और महिलाओं को प्रेरणा देगी।

53 दिनों में पूरा किया गंगोत्री से गंगासागर तक का सफर

इस बात की जानकारी BSF ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि BSF की 20 महिलाओं ने साहसिक राफ्टिंग अभियान से इतिहास रचा है। इन महिलाओं ने 2 नवंबर से लेकर 24 दिसंबर 2024 तक यानी मात्र 53 दिनों में गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक की राफ्टिंग यात्रा पूरी की। उनकी ये शानदार यात्रा ने BSF और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के बीच शक्तिशाली तालमेल का प्रदर्शन किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सोनम-मुस्कान से ज्यादा खतरनाक है अहमदाबाद का ‘क्राइम कपल’, सिर्फ घूरने पर होमगार्ड को उतारा मौत के घाट

महिला सशक्तिकरण की शानदार मिसाल

पोस्ट में आगे बताया गया है कि इस पूरे अभियान के दौरान BSF की इन बहादुर महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा का संदेश फैलाया है। अपनी राफ्टिंग यात्रा के दौरान लोगों को एक स्वच्छ, स्वस्थ नदी और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण को लेकर कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। इस राफ्टिंग यात्रा का नारा ‘सशक्त महिला-समृद्ध राष्ट्र, स्वच्छ गंगा-जीवन स्वच्छ’ था।

First published on: Jul 23, 2025 03:38 PM

संबंधित खबरें