Seema Haidar: सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी इस वक्त हिंदुस्तान और पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है। पबजी खेलते-खेलते एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद नेपाल के रास्ते सीमा भारत आई और अब ग्रेटर नोएडा में सचिन के साथ रह रही है। एक टीवी इंटरव्यू में सीमा हैदर (Seema Haidar) ने बताया कि वह अब पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है, क्योंकि वहां महिला की दुर्गति है।
पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती
सीमा गुलाम हैदर ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान में महिलाओं को बोलने की बिल्कुल भी आजादी नहीं है। इसके अलावा हिंदुओं पर जुल्म ढहाए जाते हैं। सीमा हैदर ने बताया कि पाकिस्तान में उसका पूर्व पति गुलाम उसे वापस बुलाने के लिए अड़ा हुआ है, जबकि सीमा ने वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है।
मदद लेती तो जिंदा न बचती
सीमा गुलाम हैदर ने टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा है कि उसे हिंदुस्तान में चैन से रहने दो। अब उसका पति सचिन है। वह सचिन के साथ यहीं रहना चाहती है। सीमा ने खुलासा किया है कि अगर वह हिंदुस्तान आने के लिए पाकिस्तान में किसी से मदद मांगती तो वह जिंदा नहीं रहती। सीमा ने कहा है कि पाकिस्तान किसी नर्क से कम नहीं है। वह वापस नहीं जाना चाहती है।
नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर
बता दें कि पबजी खेलते-खेलते पाकिस्तान की सीमा गुलाम हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों लोग एक बार नेपाल में मिले थे। कुछ समय पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। यहां वह सचिन मीणा की पत्नी बनकर रही है। हालांकि मामले की जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
41 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines