Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के बांका में पत्नी की बेवफाई का मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला आंगनबाड़ी में आदिवासी सहायिका के तौर पर काम करती है। उसे घर से गए हुए 9 दिन बीत चुके हैं। जिसके बाद महिला के पति ने जयपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। पति ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इलाके के अंतर्गत आते एक गांव निवासी ने बताया कि उसकी पत्नी ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह घर लौटने के बजाय अपने प्रेमी प्रकाश मुर्मू के साथ बाइक पर बैठकर हिमाचल प्रदेश चली गई।
वापस आने का भरोसा दिया, लेकिन सब झूठ
शुक्रवार 21 जून को वह पत्नी के घर लौटने का इंतजार करता रहा। लेकिन वह नहीं लौटी। काफी देर इंतजार करने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन किया था। लेकिन वह बंद मिला। उसने अगले दिन सुबह 8 बजे महिला को फिर से फोन किया। फोन पत्नी ने उठाया और उसे कहा कि वह हरियाणा के अंबाला रेलवे स्टेशन पर है। दो दिन में वापस लौट आएगी। इसके बाद पत्नी नहीं लौटी। बाद में पीड़ित ने फिर से पत्नी को फोन लगाया तो उसे जवाब मिला कि वह अपने प्रेमी प्रकाश मुर्मू के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मकांटा में है।
पति ने उसे काफी देर तक समझाया। जिसके बाद पत्नी मान गई और उसे दो दिन बाद फिर लौटने का भरोसा दिया। लेकिन अब समय अवधि पूरी हो चुकी है। जिसके बाद उसने थक-हारकर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पति ने कहा कि मुर्मू उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है। उसे वापस लाया जाए। जयपुर थाने के अधिकारी आलोक कुमार ने थाने में शिकायत आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला से बात हो चुकी है। उसे जयपुर थाने आने को कहा गया है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए जिद्द पर अड़ी हुई है। थाने में महिला के प्रेमी को भी बुलाया गया है।
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
10 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
59 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines