---विज्ञापन---

Baghpat में एक चूक से 7 जिंदगियां खत्म, जानें निर्वाण महोत्सव में कैसे हुआ हादसा?

Baghpat Stage Collapsed: उत्तर प्रदेश के बागपत में आज निर्वाण महोत्सव में स्टेज गिरने से हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के पीछे की वजह भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि आखिर 7 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है?

---विज्ञापन---

Baghpat Stage Collapsed Inside Story: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत शहर में भगवान आदिनाथ के निर्वाण पर्व के दौरान कार्यक्रम में लकड़ी की स्टेज कैसे गिर गई? श्रद्धालु भगवान आदिनाथ के दर्शन करने मंच पर चढ़ रहे थे, लेकिन अचानक वह भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे करीब 100 श्रद्धालु दब गए। कुछ लोग अपना बचाव करने में कामयाब हो गए, लेकिन जो घायल हुए, उन्हें पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

उपचार के दौरान 7 घायलों ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का अस्पतालन में उपचार जारी है। हादसा बड़ौत शहर में गांधी रोड पर श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में बने पंडाल में हुआ। बड़ौत शहर कोतवाली पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बागपत की DM अस्मिता लाल ने हादसे की पुष्टि की और हादसा होने के पीछे की वजह भी मीडिया को बताई।

---विज्ञापन---

 

भार पड़ने से गिरा 65 फीट ऊंचा मंच

बागपत की DM अस्मिता लाल ने बताया कि भगवान आदिनाथ के निर्वाण पर्व पर हर साल लगने वाला लड्डू फेस्टिवल मनाया जा रहा था। पंडाल में करीब 65 फीट ऊंची स्टेज बनाकर ऊपर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई थी। कार्यक्रम में जैन संप्रदाय के 500 से 700 श्रद्धालु जुटे थे, जो मंच पर बनी सीढ़ियों पर चढ़कर भगवान आदिनाथ के दर्शन कर रहे थे। इस दौरान सीढ़ियों पर लोगों का वजन बढ़ गया और स्टेज भरभराकर गिर गई।

---विज्ञापन---

मलबे के नीचे श्रद्धालु दब गए और भगदड़ मच गई। निर्वाण पर्व कमेटी के संरक्षक प्रमोद ने बताया कि 26वां निर्वाण महोत्सव था। सीढ़ियों पर वजन बढ़ने से स्टेज की बल्लियां खिसकने लगी थीं। इससे पहले कि कारीगर कुछ करते सीढ़ियां भरभराकर गिर गईं और पूरी स्टेज नीचे आ गई। हादसे के समय सीढ़ियों पर करीब 50 श्रद्धालु थे। स्टेज नीचे गिरती देखकर पंडाल में खड़े लोगों में भी अफरातफरी मच गई थी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हादसे में मरने वालों में 3 महिलाएं

DM अस्मिता लाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन घायलों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए उन्हें ऑटो रिक्शा और रेहड़ियों पर अस्पताल ले जाया गया। SP और एडिशनल SP भी मौके पर पहुंचे। घायलों में 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। CM योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने को कहा।

घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। स्टेज का स्ट्रक्चर कैसे तैयार किया जाता है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण (48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन (65) पत्नी सुरेश चंद की मौत हुई है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 28, 2025 12:51 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola