Badrinath Highway Blocked: उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-7) पर लैंडस्लाइड की खबर है। जानकारी के मुताबिक, पीपलकोटिम के पास हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क बंद हो गई है।
बारिश जारी रहने के कारण क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के बाद पागलनाला, गुलाबकोटी और हेलंग सहित कई अन्य स्थानों पर भी राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। चमोली जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग जैसे सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।
उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्रों में तेज बारिश जारी
उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मानसूनी बारिश का तीव्र दौर जारी रहने के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं और भूस्खलन के कारण कई लोग फंस गए। इस सब के बीच, लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक हिस्सों को पार करने की कोशिश भी कर रहे थे।
उत्तरकाशी जिला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे धरासू के पास चट्टान गिरने से गंगोत्री हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे बंद होने से कई गाड़ियां फंसी हुई हैं। कल्याणी में यमुनोत्री हाईवे भी प्रभावित है। बारिश से दोनों धामों (गंगोत्री और यमुनोत्री) की यात्रा प्रभावित हुई है।
मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मैंने सभी जिलाधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की है। मैंने बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उन्हें भोजन और अन्य जरूरतमंद चीजें मिलें, लैंडस्लाइड से प्रभावित सड़कों को जल्दी से साफ करें।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
54 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
10 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
10 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
14 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
14 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
23 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines