Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP में एक और सोनम… कहीं राजा रघुवंशी जैसे न हों हाल, इसलिए पति ने प्रेमी संग कराई पत्नी की शादी

UP news: इंदौर के राजा रघुवंशी के मर्डर में जब से उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी का नाम सामने आया है, तब से देश में लगातार प्रेम संबंधों के कई मामले सामने आ रहे हैं। विवाहित पुरुषों में अपनी पत्नी के लिए एक डर बैठा है। ऐसा ही मामला यूपी के कानपुर देहात जिले से सामने आ रहा है। प्रेमी महिला को छोड़ने उसके ससुराल गया तो पति ने मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 26, 2025 15:42

 

UP news: सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी जिस यूपी से हुई थी, अब वहां लगातातर कई ऐसे मामले देखने में आ रहे हैं। ऐसा ही मामला आया है, कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थानाक्षेत्र से। यहां के योगेश तिवारी की शादी मई 2010 में कानपुर नगर निवासी सोनी द्विवेदी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सोनी को कन्नौज निवासी विकास द्विवेदी से प्रेम हो गया। इसके बाद से विकास अक्सर सोनी से मिलने उसके ससुराल आया करता था।

---विज्ञापन---

गत सोमवार को विकास सोनी को ससुराल छोड़ने साथ आया। पति ने विकास को रोकना चाह तो भागने लगा। ग्रामीणों की मदद से विकास पकड़ा गया। पति योगेश ने पुलिस बुलाई। पुलिस और ग्रामीणों के सामने सोनी से समझौता नामा लिखवाया कि दूसरी शादी के बाद सोनी और योगेश के बीच कोई संबंध नहीं रहेगा। इसके बाद योगेश ने मंदिर में पत्नी की शादी उसके प्रेमी विकास से करा दी और आशीर्वाद भी दिया। इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

पति पर लगाया था दहेज उत्पीड़न केस

शादी के बाद जब सोनी प्रेम प्रसंग में पड़ी तो वह घर में विवाद करने लगी थी। कई बार कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी। साल 2017 में सोनी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों में दूरियां बढ़ गईं। दंपती का 12 वर्षीय बेटा प्रशांत अपनी मां के साथ रहने लगा।

---विज्ञापन---

12 साल का बेटा भी है

सोनी और योगेश को 12 साल का बेटा प्रशांत भी है। वह अक्सर अपनी मां के साथ रहना पसंद करता था। जब सोनी कई दिन घर से बाहर रहती थी तो वह अपने बेटे को भी साथ ले जाती थी। इसलिए दूसरी शादी के बाद योगेश ने बेटे को उसकी मां सोनी के साथ ही जाने दिया।

माता-पिता ने पहले ही छोड़ दिया था गांव

कुछ समय बाद योगेश को सोनी के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी। इससे आए दिन दोनों में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इसी के चलते योगेश के माता-पिता ने घर छोड़ दिया था। वह पास के कस्बे रनियां में जाकर रहने लगे थे।

 

 

First published on: Jun 26, 2025 03:34 PM

संबंधित खबरें