Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड के सभी आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट! अर्जी की मंजूरी का इंतजार

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड में एक रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में शामिल आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट होगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी पहले ही दी जा चुकी है। कोर्ट से […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Dec 4, 2022 08:50
Ankita bhandari

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड में एक रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में शामिल आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट होगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी पहले ही दी जा चुकी है। कोर्ट से अर्जी मंजूर होते ही नार्को टेस्ट कराया जाएगा।

---विज्ञापन---

नार्को टेस्ट कराने के बाद हत्याकांड की चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सबूतों को पुख्ता करने और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए नार्को टेस्ट कराया जाएगा।

क्या है अंकिता भंडारी मर्डर केस

उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास एक रिसॉर्ट में 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित तौर पर रिसॉर्ट मालिक और उसके दो साथियों ने हत्या कर दी थी।

---विज्ञापन---

एक अधिकारी ने कहा था कि 22 सितंबर को राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस बल को मामला सौंपे जाने के 24 घंटे के भीतर रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

आरोपियों ने कहा था कि उन्होंने 18 सितंबर को भंडारी को चिल्ला नहर में फेंक दिया था और 24 सितंबर को अंकिता का शव मिला था।

मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है। मामले में पुलकित का नाम सामने आने पर पार्टी ने विनोद आर्य को भाजपा से निष्कासित कर दिया था।

First published on: Dec 04, 2022 08:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.