Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में 5 दिन गुजरने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. परिजनों ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. अंकित की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में जल्द न्याय की उम्मीद है.
अधिकारियों ने दिया था कार्रवाई का भरोसा
परिवार के मुताबिक शनिवार, 29 अगस्त 2026 को डीएम और एसपी उनके घर पहुंचे थे. अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया था. परिवार का कहना है कि प्रशासन की गुजारिश पर ही पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमति दी गई थी. उस दौरान कथित तौर पर अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए कुछ समय मांगा था. परिजनों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. हत्या के 5 दिन बाद भी उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं मिली है. इसी वजह से परिवार की नाराजगी लगातार बढ़ रही है.
वायरल वीडियो और CCTV को लेकर सवाल
परिजनों का दावा है कि घटना से जुड़े संदिग्धों के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आए हैं. परिवार का सवाल है कि अगर संदिग्धों से संबंधित फुटेज और तस्वीरें सार्वजनिक रूप से अवेलेबल हैं, तो पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी में देरी क्यों कर रही है.
अंकित की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती है, ऐसे में उनके परिवार को भी न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंकित भी उनके परिवार का बेटा था और उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी पीड़ा को समझेंगे.
‘अब मैं जीकर क्या करूंगी’
पति की मौत से टूट चुकी अंकित की पत्नी ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा कि उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने कहा, ‘अब मैं जीकर क्या करूंगी, मैं तो लुट चुकी हूं.’ उनका कहना है कि अंकित के बुजुर्ग माता-पिता बेटे को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं और पूरा परिवार इस घटना से बिखर गया है.
परिवार को आशंका है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में जा सकता है. परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि भविष्य में परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी.
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
15 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines