एक शव यात्रा ऐसी भी... पत्नी के पार्थिव शरीर को गठरी में ले जाना पड़ा, जिसने भी देखा वो रो पड़ा, Watch Video

Watch Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। वीडियो भी ऐसा ही जिसने सरकारी तंत्र पर एक नहीं कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Prayagraj News, Prayagraj Video, Prayagraj Viral Video, UP News, UP Video News

Watch Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। वीडियो भी ऐसा ही जिसने सरकारी तंत्र पर एक नहीं कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में महिला की मौत हो गई तो उसके पति को एंबुलेंस तक नहीं मिली। इसके शख्स अपनी पत्नी को बोरे में गठरी बांधी और बांस पर टांग के लिए चल दिया। पत्नी के शव को ले जाते हुए शख्स का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

काफी दिनों से बीमार थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागाज के झूंसी इलाके का है। यहां के नीबी गांव में नखड़ू अपनी पत्नी अनीता (26) के साथ रहता था। बताया गया है कि अनीता काफी दिनों से बीमार थी। शुक्रवार को उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसका शव ले जाने के लिए अस्पताल की ओर से एंबुलेंस तक नहीं मिली। हारा पति, आखिर क्या करता। इसके एक कपड़े की गठरी बनाई। इसके बाद बांस में फंसा कर महिला का पति और पिता शव को ले जाने लगे।

विज्ञापन

अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस

अस्पताल से घाट कुछ दूरी पर है। लेकिन पिता और पति शव को अपने कंधो पर ही ले गए। हालांकि जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो एक चौकी प्रभारी ने ई-रिक्शे का इंतजाम कराया और फिर शव को श्मशान तक पहुंचाया। झूंसी थाना के प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों ने पैसे इकट्ठे करके शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ