Allahabad High Court order on Mahakumbh Stampede 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आश्वशन पर महाकुंभ क्षेत्र में अमावस्या के दिन हादसे में हुई मौतों और लापता लोगों का पता लगाने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका निस्तारित कर दी है।
याचिका का निपटान करने से पहले मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि महाकुंभ में हुए हादसे में हुई लोगों मौत व लापता लोगों की जांच न्यायिक आयोग करेगा। वहीं, सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि न्यायिक आयोग के जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब वह भगदड़ में हुए जानमाल की हानि का भी पता लगाएगी।
याचिका में क्या की गई थी मांग?
जानकारी के अनुसार ये याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सुरेश चंद्र पांडेय ने दायर की थी। याचिका में भगदड़ के बाद लापता हुए व्यक्तियों की डिटेल जुटाने के लिए न्यायिक निगरानी समिति के गठन की मांग की गई थी। बता दें महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दौरान भगदड़ हुई थी, जिसमें 30 लोगों की मौत हुई थी और करीब 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।
आयोग भगदड़ के सभी पहलुओं की जांच करने में सक्षम
इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की बेंच ने कहा था कि अब तक आयोग के कार्यक्षेत्र में भगदड़ के अन्य प्रासंगिक विवरणों की जांच शामिल नहीं है। वहीं, यूपी सरकार के अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा था कि आयोग भगदड़ के सभी पहलुओं की जांच करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
ये भी पढ़ें: एसपी पर जानलेवा हमला करने वाले 3 सिपाहियों समेत 4 लोगों को 10 साल की जेल, जानें मामला
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
7 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
10 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines