हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP: विवाद का कारण बनी दीवार, जमकर चले लाठी-डंडे, 8 घायल

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र के मझोला गांव में दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ, जिससे कुल 8 लोग घायल हो गए।

झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल

सूत्रों के मुताबिक इस मारपीट में एक पक्ष के 5 लोग और दूसरे पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायलों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य, विभिन्न दृष्टिकोण से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं।

विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच एक दीवार को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार इस घटना की जानकारी पीड़ित व्यक्ति रिंकू ने दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक की जांच में ये सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक दीवार को लेकर विवाद था। दोनों के बीच बहस होने के बाद उनमें लाठी डंडे और पत्थरबाजी हुई।

दोनों पक्षों के बीच है आपसी रंजिश, पड़ोसियों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में आपसी रंजिश का मामला है। घायल लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। सभी घायलों की हालत स्थिर है, मामले की छानबीन के दौरान दोनों पक्षों के पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 26 मार्च को देखेंगे फिल्म ‘छावा’, कैबिनेट मंत्री और सांसद भी होंगे साथ

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola