Aligarh Road Accident: यूपी के अलीगढ़ बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सवारियों से बस यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में एक पांच महीने का बच्चा, एक महिला और 3 पुरुष शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि बस दिल्ली से आजमगढ़ के लिए रवाना हुई थी। हादसे के बाद मृतकों के शव बस के अंदर फंस गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टर से कटवाकर शव बाहर निकलवाए। बस में जो लोग जिंदा बच गए वे खिड़किया तोड़कर बाहर निकले। पुलिस ने मृतकों और घायलों को जेवर के कैलाश हाॅस्पिटल पहुंचाया। हादसे में मारे गए पांच लोगों में से 3 की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि दो की शिनाख्त होना बाकी है।
ये भी पढ़ेंः अलर्ट! भयंकर ठंड की दस्तक, 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
घायल बच्चे और महिलाएं सड़क पर लेटे
टप्पल थाने के इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल के पास देर रात करीब एक बजे हुआ। बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी, जबकि ट्रक दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था। इस दौरान बस की तेज स्पीड के कारण वह बेकाबू हो गई और बीयरों के खाली बोतलों से भरी ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस कंडक्टर की साइड से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाकर क्रेन बुलवाई और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। हादसा इतना वीभत्स था कि हादसे के बाद घायल बच्चे और महिलाएं सड़क पर लेटे थे। यह दृश्य देखकर वहां से गुजर रहे लोगों का दिल दहल गया।
ये भी पढ़ेंः UP: 75 जेल में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, सरकार ने मंजूर किए 1.9 करोड़
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines