---विज्ञापन---

अलर्ट‌! भयंकर ठंड की दस्तक, 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज स्मॉग के साथ घना कोहरा छाया है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी ठंड पड़ रही है। वहीं कुछ राज्य बारिश की चपेट में हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि राजधानी में मौसम के हालात कैसे हैं?

IMD Weather Forecast Today Update: देश में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। गुलाबी ठंड का दौर भी जाने वाला है। दिसंबर आते-आते घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगेगी। वहीं कुछ राज्य आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बारिश का कहर बर्दाश्त कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर 23 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के आसार हैं। इससे पहाड़ी राज्यों में बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इससे पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जहां उत्तर भारत में भीषण ठंड का अलर्ट दिया है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश होने का भी यलो अलर्ट है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहेगा और दिल्ली-NCR का मौसम कैसा है?‌की चेतावनी; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

26 नवंबर तक इन राज्यों में कोहरा छाएगा

्मीरडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 दिन आज से 26 नवंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा छाएगा। हरियाणा-चंडीगढ़ में 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाएगा। पंजाब में 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 23 नवंबर की देर रात से 25 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाएगा और ठंडी हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के में अगले 24 घंटों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 23 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र से होते हुए यह आगे बढ़ेगा और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर और इस दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।

---विज्ञापन---

इसके बाद एक साइक्लोनिक सकुलेशन निचले क्षोभमंडल स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र पर स्थित है। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले क्षोभमंडल में केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर में बना हुआ है। इससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में जमकर बादल बरसेंगे। 26 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

First published on: Nov 21, 2024 07:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola