UP: 75 जेल में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, सरकार ने मंजूर किए 1.9 करोड़

UP jails to get open gyms for prisoners: हाल ही में यूपी के 40 जेलों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई है। अब ये नई पहल की जा रही है, जिससे कैदियों को लाभ मिलेगा।

Chemical Castration | Italy Government | Rape Convicts

प्रतीकात्मक फोटो

विज्ञापन

UP jails to get open gyms for prisoners: यूपी की सभी जेलों में कैदियों के लिए ओपन जिम बनाए जाएंगे। यूपी कैबिनेट ने इसके लिए 1.9 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। बुधवार को इस बारे में यूपी सरकार के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जेलों और उप-जेलों के साथ-साथ लखनऊ में डॉ. संपूर्णानंद जेल प्रशिक्षण केंद्र में ओपन जिम स्थापित करने की योजना है।

करीब 100000 कैदियों को मिलेगा फायदा

इससे करीब एक लाख कैदियों को फायदा मिलेगा। इससे पहले 13 नवंबर को एक कार्यक्रम में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कैदियों के कल्याण में सुधार के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। चौहान ने कहा था कि राज्य सरकार कैदियों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने पर काम कर कर रही है।

Advertisment

ओपन जिम से कैदियों को ये मिलेगा लाभ

जेल अधिकारियों ने बताया कि इससे कैदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो वह जेल से बाहर निकलने पर एक अच्छी जिंदगी शुरू कर सकेंगे।

विज्ञापन

31 मार्च 2025 काम पूरा करने की समय सीमा

यूपी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओपन जिम का प्रस्ताव 4 सितंबर को कैबिनेट में प्रस्तुत किया गया था और 19 नवंबर को इसे मंजूरी दी गई। यूपी जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के महानिदेशक पीवी रामाशास्त्री को चालू वित्तीय वर्ष के अंत से पहले 31 मार्च 2025 तक सभी 76 स्थानों पर जिम उपकरण स्थापित करने का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ