News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aligarh Muslim University News: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सर शाह सुलेमान हॉल में रविवार को दोपहर के भोजन में ‘बीफ बिरयानी’ परोसने के लिए जारी एक नोटिस को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। AMU के प्रॉक्टर वसीम अहमद का कहना है कि मेन्यू में बदलाव से संबंधित सूचना में एक प्रकार की टाइपिंग मिस्टेक थी। उन्होंने कहा कि मेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि खाना पहले की तरह ही परोसा जाएगा। यह नोटिस सीनियर फूड डाइनिंग हॉल ने अपने स्तर पर निकाला था।
बता दें कि सुलेमान हॉल नाम के हॉस्टल द्वारा अंग्रेजी में जारी नोटिस पर सीनियर फूड डाइनिंग हॉल के मोहम्मद फैजुल्लाह और मुजास्सिम अहमद भाटी के नाम लिखे हुए हैं। बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग 20 छात्रावास हैं। यहां 3 टाइम खाना दिया जाता है। इन छात्रावासों के अपने-अपने मेन्यू होते हैं। सुलेमान हॉस्टल के लिए यह नोटिस जारी किया गया है।
इस मामले में एएमयू के जनसंपर्क विभाग की सदस्य प्रोफेसर विभा शर्मा ने कहा, मामला हमारे संज्ञान में लाया गया और हमने पाया कि भोजन मेन्यू के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। हालांकि इसमें स्पष्ट तौर पर टाइपिंग मिस्टेक थी। नोटिस को तुरंत वापस ले लिया गया, क्योंकि इस पर कोई आधिकारिक हस्ताक्षर नहीं थे, जिससे इसकी प्रामाणिकता पर संदेह पैदा हो रहा है।उन्होंने कहा, प्रशासन ने जिम्मेदार दो वरिष्ठ छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और हम विश्वविद्यालय के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं।
Aligarh Muslim University has decided to serve beef to its students.
AMU administration is running a parallel govt inside the campus?? pic.twitter.com/8BFXCbEmiL
— Mr Sinha (@MrSinha_) February 9, 2025
हिंदू संगठन से जुड़े नेताओं ने AMU के वाइस चांसलर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इनका कहना है कि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, हिंदूवादी छात्रों का कहना है कि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार लोगों पर एक्शन लिया जाय। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अलीगढ़ से भाजपा के लोकसभा सांसद सतीश गौतम ने भी यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एएमयू में अभी भी कुछ लोगों की मानसिकता नहीं बदल पा रही है। मौजूदा वाइस चांसलर को इन सब चीजों पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने बीफ पार्टी बुलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नोटिस की खबर वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लिया गया है और इसे लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नोटिस जारी करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोदपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र धामा की ओर से भावनाओं को आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।