---विज्ञापन---

पिता ने 56000 रुपये में बेच दी दुधमुंही बच्ची, CCTV में कैदी हुई घटना; मां ने उठाया ये बड़ा कदम…

अलीगढ़ पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है, कानूनी कार्रवाई करने के बाद बच्ची उसकी मां को सौंप दी गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

---विज्ञापन---

Aligarh father sold newborn daughter: यूपी के अलीगढ़ में एक पिता अखिरकार इतना क्या मजबूर हुआ कि उसने अपने दिल के टुकड़े अपनी बेटी को महज 56000 रुपये में बेच दिया? दरअसल, इस पूरे मामले का तब खुलासा हुआ जब बच्ची की मां स्थानीय पुलिस थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत की। अब पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है।

बच्ची की मां ने की थी पुलिस में शिकायत

ये पूरा मामला गंगिरी पुलिस स्टेशन का है। पुलिस ने महिला (अनिता सिंह) के बयानों के बाद छानबीन शुरू की। महिला की शिकायत थी कि जन्म के पांच दिन बाद उसकी बेटी अस्पताल से गायब हो गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पुलिस व परिजनों के पैरों तल जमीन खिसक गई।

---विज्ञापन---

अस्पताल से बाहर कैसे गया बच्चा?

गायब बच्ची को खुद उसका पिता 40 वर्षीय चरण सिंह किसी को देता हुआ दिख रहा है। फुटेज के हिसाब से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने इलाके में ही रहने वाले एक दंपति के पास से बच्ची को बरामद किया। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन को भी भनक तक नहीं लगी की दंपति बच्चे को अस्पताल से बाहर कैसे ले गया?

पिता पर चढ़ा था कर्जा

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि चरण सिंह पर कर्जा चढ़ा हुआ था, इसलिए उसने बेटी को बेच दिया। जिस दंपति को उसने बच्ची बेची थी उनके शादी के कई साल बाद तक बच्चा नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शिकायत करने वाली महिला ने बाद में अपने पति के खिलाफ शिकायत वापस ले ली है। वहीं, दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। बच्ची को उसके मां के हवाले कर दिया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2024 08:35 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola