हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aligarh AMU में पेट्रोल डालकर 10वीं के छात्र को जलाया, आरोपी छात्र निलंबित

विज्ञापन

Aligarh AMU News : यूपी के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के राजा महेंद्र प्रताप सिटी हाई स्कूल में 10वीं क्लास के एक छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रुप से झुलसे छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित छात्र की स्थिति हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच स्कूल प्रशासन ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है।

पूरा मामला मंगलवार का है। बताया जा रहा है कि एक ही क्लास में बढ़ने वाले दो छात्रों के बीच बैग फाड़ने को लेकर कहासुनी थी। एक छात्र ने दूसरे का बैग फाड़ दिया जिससे दूसरा छात्र गुस्से में था। मंगलवार को एकबार फिर दोनों में स्कूल में कहासुनी होने लगी। जिसे मौके पर मौजूद शिक्षकों ने शांत करा दिया, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने पर दूसरा छात्र अचानक हाथ में पेट्रोल लेकर वहां पहुंच गया।

उसने पेट्रोल को दूसरे छात्र के कंधे पर टंगे बैग में डाल उसमें आग लगा दी। बैग में आग लगते ही पीड़ित छात्र चिल्लाने लगा। मौके पर पहुंचे शिक्षक किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसे छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

इसके बाद आरोपी छात्र मौके से फरार है। स्कूल प्रशासन ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है और मामले में जांच कमेटी का भी गठन किया है।

वहीं पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी छात्र के खिलाफ थाना बन्नादेवी में मामला दर्ज कराया है। वहीं, इस घटना की वजह से स्कूल के साथ-साथ आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें