Aligarh ruckus over removal of Ambedkar Statue: यूपी के अलीगढ़ में मंगलवार शाम उस समय हंगामा हो गया जब यहां के भीमपुर गांव में उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मी पर पथराव कर दिया। इस पूरे मामले में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला थाना रोरावर के भीमपुर गांव का है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यहां कुछ लोगों ने ग्राम सभा की जमीन पर बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना की। बताया जा रहा है कि रातोंरात इस मूर्ति को लाकर लगाया गया था। जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। इस मुद्दे पर ही पिछले दो दिनों से दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे।
लोगों ने पुलिस के वाहनों में लगाई आग
मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर इलाके के प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद थे। इसी बीच लोगों की भीड़ उग्र हो गई। गुस्साई भीड़ ने एक-दूसरे पर और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पत्थराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने वहां खड़ी पुलिसकर्मियों की बाइक समेत आधा दर्जन वाहनों में आग लगा दी।
पुलिस पर हमले से हड़कंप, प्रधान समेत ग्रामीण हिरासत में
आगजनी और पत्थराव में पुलिसकर्मियों के अलावा 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस पर हमले से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। बताया जा रहा है कि गांव के प्रधान व पूर्व प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा-हालत नियंत्रण में
इस बारे में एसएसपी अलीगढ़ संजीव सुमन ने कहा कि मौके पर हालत कंट्रोल में हैं। घटनास्थल और उसके आसपास घेराबंदी कर दी गई है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे नियम अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘खेल से बढ़ती है देश की प्रोफाइल…’, देहरादून में 38वें नेशनल गेम्स की शुरुआत कर बोले पीएम मोदी
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 mins agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines