Kanwar Yatra 2025: 22 अप्रैल को पहलगांव में हुए आंतकी हमले में सभी को दहला दिया था। आंतकियों ने धर्म पूछकर 26 बेगुनाहों की हत्या की थी। इस हमले के बाद से सभी धार्मिक यात्रा में पुलिस अलर्ट होकर निगरानी कर रही है। जम्मू में अमरनाथ यात्रा, उत्तरांखड में चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा में भी ATS टीम ने मौर्चा संभाला हुआ है। इसके बाद अब कांवड़ यात्रा में भी उत्तराखंड पुसिल अलर्ट हो गई है। 11 जुलाई से शुरू होने वाली कावंड़ यात्रा में एटीएस टीमों की तैनाती की जाएगी। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांति के पूरी कराने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को भी सभी अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की गई है।
हरिद्वार में 23 जुलाई तक स्कूलों में होगी ऑनलाइन पढ़ाई
कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार में पुलिस कई रोड को बंद और डायवर्ट करती है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट ने 9 जुलाई को हरिद्वार के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दीं। जिले में सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूल, सभी कॉलेज और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 14 से दिनांक 23 जुलाई तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई होगा।
यात्रा में गैर हिंदूओं के प्रवेश पर रोक की मांग
कांवड़ यात्रा को लेकर साधुओं ने मांग की है कि कांवड़ यात्रा में गैर हिंदूओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। साथ ही गैर हिंदूओं व्यापारियों पर भी रोक की मांग की है। भारत साधु समाज के संतों ने हरिद्वार में इसके लिए बैठक भी की। जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा था कि कांवड़ यात्रा पवित्र, भावनात्मक और आस्था की यात्रा है। कुछ सालों से कांवड़ यात्रा को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
कई जोन में बंटा मेला क्षेत्र
पूरे प्रदेश में सावन में सबसे बड़ा मेला हरिद्वार में लगता है। पुलिस ने बताया कि पिछले साल इस मेले में करीब 4.5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। लोगों की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 38 जोन और 134 सेक्टरों में बांटा गया है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
5 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines