'निलंबन की मांग नहीं करेंगे, क्योंकि…', मूंछों पर ताव देने वाले मैनपुरी CO पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने मैनपुरी CO सिटी अशोक सिंह के वीडियो पर तंज कसा है. अशोक सिंह ने मुंछों को ताव देते हुए वीडियो बनवाया था और इसे अखिलेश यादव को भेजने का कहा था, जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने तंज कसा है.

akhilesh yadav | ashok singh | samajwadi party

अखिलेश यादव ने अशोक सिंह का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है. (Credit- X)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के CO सिटी अशोक सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. वीडियो में अशोक सिंह अपनी मूंछों पर ताव देता नजर आया ओर वीडियो को अखिलेश यादव को भेजने का दावा कर रहा है. इस वीडियो को अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर शेयर किया और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कैप्शन भी लिखा. जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और X यूजर्स प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने वीडियो देख क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनके सिर पर सत्ताधारी लोगों का हाथ है, इसीलिए उनकी मूंछों में अकड़ है. ऐसे लोगों से न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है? लेकिन अब यह बस कुछ दिनों की बात है, क्योंकि बदलाव दस्तक दे रहा है, ध्यान दें! हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे! बता दें कि आजमगढ़ निवासी अशोक सिंह जून 2026 में औरैया से ट्रांसफर होकर मैनपुरी आए थे, जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपने कारनामों को लेकर काफी लोकप्रिय हैं.

विज्ञापन

वीडियो बनाते समय CO अशोक का बयान

एलाऊ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव संतोष नगर में शराब ठेके के सामने फायरिंग हुई थी. अज्ञात हमलावरों ने ट्रक को रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं, जिससे ट्रक कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई थी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हुआ था. पोस्टमार्टम हाउस में CO अशोक सिंह मृतक के परिजनों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान लोग उनका वीडियो बनाने लगे तो पहले उन्होंने मना किया. लेकिन लोग वीडियो बनाने से पीछे नहीं हटे तो उन्होंने गुस्से में मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि वीडियो बना रहे हो तो इसे अखिलेश यादव को भेज देना. इसी बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ