हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'नहीं लड़ूंगा चुनाव, सीधे CM पद की शपथ लूंगा', यूपी चुनाव 2027 को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान

Akhilesh Yadav Big Announcement: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी में बड़ा सियासी बयान देते हुए कहा कि वह 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ेंगे. उन्होंने 2012 का उदाहरण देते हुए कहा कि वह सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे क्योंकि चुनाव न लड़ना उनके लिए शुभ रहता है.

विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी में बड़ा सियासी बयान देते हुए कहा कि वह 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ेंगे. Credit: ANI

Akhilesh Yadav Big Announcement: सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एक बड़ा सियासी दांव चला है. मंगलवार को वाराणसी दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ेंगे, बल्कि चुनाव जीतकर सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या वह 2027 में यूपी की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे, तो उन्होंने अपने चिरपरिचित मजाकिया और बेबाक अंदाज में जवाब दिया. सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं. इसलिए वही करेंगे जो हमारे लिए शुभ है.’’

2012 के फॉर्मूले का दिया हवाला

अखिलेश ने 2012 के चुनाव का हवाला देते हुए याद दिलाया कि उस समय भी वह कन्नौज से लोकसभा सांसद थे और बिना विधानसभा चुनाव लड़े सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने कहा कि इस बार भी वह लोकसभा में रहते हुए ही सीधे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. प्रेस वार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे यह पूछा कि वाराणसी में समाजवादी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी, तो अखिलेश ने चुटकी लेते हुए सवाल करने वाले पत्रकार से ही कह दिया, ‘‘तुम सीट बताओ.’’ अखिलेश यादव के बयान से स्पष्ट कर दिया है कि उनका पूरा फोकस खुद चुनाव लड़ने के बजाय पार्टी को जीत दिलाने और 2027 में सपा की सरकार बनाने पर रहेगा.

बीजेपी पर साधा निशाना, बनारस में मेट्रो का वादा

वाराणसी की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जीत के बाद काशी पहुंचे अखिलेश यादव ने इसे बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बताया. उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार को ‘डबल हार’ थमा दी है. अखिलेश ने दावा किया कि इस हार के बाद अब भाजपा में करीब 200 विधायकों के टिकट कटेंगे, जिसमें सबसे पहला नंबर काशी के मंत्रियों का होगा.

विज्ञापन

भाजपा के विकास के दावों पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा काशी को क्योटो तो नहीं बना पाई, कम से कम उसकी तस्वीर ही लगा देती. उन्होंने वादा किया कि 2027 में दोबारा सपा की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो रेल परियोजना का काम पूरा कराया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola