Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

अखिलेश यादव ने सीएम योगी को क्यों कहा ‘तीस मार खान’? खुद बताई इसके पीछे की वजह

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को तीस मार खान कहा है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आखिकार वह सीएम योगी को तीस मार क्यों कह रहे हैं!

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Mar 13, 2025 16:24

Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सीएम योगी को तीस मार खान बताते हुए कहा कि उन्हें 30 नंबर बहुत पसंद है। इससे पहले अखिलेश यादव ने देशवासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगों का त्योहार है, हम सब मिलकर एक-दूसरे के साथ बैठकर रंगों का त्योहार मनाते हैं। हर समाज के लोग एक-दूसरे के त्योहार पर एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी 30 मार खान हैं। 30 मार खान मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उन्हें 30 से बड़ा प्रेम है। मरे कितने – 30, कारोबार कितना हुआ – 30 करोड़, पूरे प्रदेश को कितना फायदा होगा – 30 गुना 10,000 करोड़! यह जो 30 मार खान वाला हिसाब-किताब है, यह हमारे मुख्यमंत्री जी के अलावा और कोई नहीं दे सकता था।

---विज्ञापन---

सीएम पर अखिलेश यादव का तंज

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’ जो तिगड़ी है, यह काम बिगाड़ रही है। आप खुद हिसाब लगाओ कि वह कौन है। बताओ 30 मार खान कौन है? होली से पहले आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला।

बुलडोजर कार्रवाई पर बोले अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर निर्देश दिए लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में न्याय देगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार निर्देश दिए हैं। मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट न्याय देगा। यहां तक ​​कि लोग भी देख रहे हैं कि भाजपा के शासन में संविधान सुरक्षित नहीं है।

आगे निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि राज्य के 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा “बहुत बुरी तरह” हारेगी।

First published on: Mar 13, 2025 03:47 PM

संबंधित खबरें