---विज्ञापन---

Agra News: पूरे थाने पर फर्जी एनकाउंटर का मुकदमा दर्ज, पुलिस का कारनामा आया सामने

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज थाने की पुलिस के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर का मुकदमा दर्ज हुआ है। थाने की पुलिस पर यह मुकदमा न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। पढ़ें आगरा से विमल मिश्रा की रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रकाबगंज थाना के बाद शाहगंज थाना पुलिस का कारनामा सामने आया है। दरअसल, इन दिनों कमिश्नरेट आगरा पुलिस की तरफ से फर्जी गुडवर्क के चक्कर में धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी तहत थाना रकाबगंज के बाद अब थाना शाहगंज से फर्जी आर्म्स एक्ट का मामला सामने आया है। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर रकाबगंज थाना पुलिस के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

---विज्ञापन---

मामले का सीसीटीवी फुटेज वायरल

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि थाना शाहगंज पुलिस ने आरोपी को घर से बुलाकर गिरफ्तार किया। लेकिन, फर्द में दिखाया गया है कि आरोपी की गिरफ्तारी आगरा-फतेहपुर सीकरी मार्ग से की गई है। इसके अलावा, शाहगंज थाने की पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को तमंचे के साथ जेल भेजा है। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में शाहगंज थाने के कारखास सिपाही योगेंद्र सिंह आरोपी को घर से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फर्जी मामले में शाहगंज थाने के कारखास सिपाही योगेंद्र कुमार, विकास गिरी, दरोगा हर्ष कुमार और अंडर ट्रेनी दरोगा अजय कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में मचा हड़कंप, 12 लोगों को जारी हुआ नोटिस

---विज्ञापन---

कोर्ट की शरण लेगा आरोपी का परिवार

खबर है कि इस मामले में आरोपी युवक के परिजन पुलिस अधिकारियों को शिकायत करेंगे और कोर्ट की शरण लेंगे। थाना शाहगंज का यह मामला साफ बताता है कि रकाबगंज पुलिस पर दर्ज अभियोग से शाहगंज पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी युवक के परिजनों के कोर्ट जाने से शाहगंज थाने के पुलिसकर्मियों की गर्दन फंस सकती है।

First published on: Jun 12, 2025 08:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola