उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ‘लुटेरी दुल्हन’ से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सुहागरात के दिन जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन के पास गया, तो वह वहां का नजारा देख दंग रह गया। यहां पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और दुल्हन भी वहां नहीं थी। इसके बाद दूल्हे को बात समझने में देर लगी कि उसकी पत्नी एक ‘लुटेरी दुल्हन’ है। इसके बाद दूल्हा और उसका परिवार लगातार इस मामले को पुलिस थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा अब पीड़ित परिवार को बिचौलिया वकील से लगातार धमकी मिलने लगी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक झटके में सब ले गई लुटेरी दुल्हन
यह मामला आगरा जिले के एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि यहां क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस टू के रहने वाले अधिवक्ता जेपी ठाकरे ने कुछ दिन पहले बेटे की शादी के लिए लड़की तलाश रहे पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को शादी के लिए एक गरीब लड़की के बारे में बताया। साथ ही कहा कि शादी तो वह करवा देंगे, लेकिन दोनों तरफ का खर्चा लड़के के परिवार को उठाना होगा। परिवार का बेटा एक छोटी सी पेटीज की दुकान चलाता है। इस शादी के लिए उन्होंने पाई-पाई करके पैसे जुटाए थे। एक झटके में लुटेरी दुल्हन सब ले गई।
बुआ, फूफा, मामा सब नकली
शादी होने के बाद जैसे ही दूल्हा सुहागरात पर पहुंचा, उसने अंदर का नजारा देख अपना सिर पकड़ लिया। यहां दुल्हन गायब थी और घर का सामान फैला हुआ था। दुल्हन घर से लाखों रुपये की नगदी और ज्वेलरी लूट कर फरार हो गई थी। यहां तक कि दुल्हन के बुआ, फूफा, मामा सब नकली निकले। इसके बाद पीड़ित परिवार जवाब मांगने के लिए बिचौलिया वकील जेपी ठाकरे के पास गए। जहां वकील पीड़ित परिवार को ही धमकी देने लगा कि वह उन्हें झूठे केस फंसा दूंगा। परिवार का आरोप है कि वह लगातार पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और डीसीएम में भिड़ंत, 3 की मौत, 22 घायल
मुंह दिखाने लायक नहीं रहा परिवार
पीड़ित परिवार का कहना है कि दुल्हन की इस हरकत से उनका परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। शादी वाले घर में पिछले 10 दिन से चूल्हा नहीं जला। मोहल्ले के CCTV फुटेज में 6 लोग जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंत में थक हार कर परिवार विधायक के साथ आगरा कमिश्नर के पास पहुंचे। इसके बाद ही इस मामले पर कोई सुनवाई हुई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, उसके मामा, फूफा और बिचौलिया वाकील को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines