---विज्ञापन---

Video: डांस का कर रहा था स्टेप, अचानक धड़ से सिर हुआ अलग, रील बना रहे युवक के साथ बड़ा हादसा

Agra Reel Accident : यूपी के आगरा से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। रील बनाने के चक्कर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

---विज्ञापन---

Agra Reel Accident : सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक इतनी बढ़ गई है कि लोग नियम-कानूनों की धज्जियों को उड़ाने से लेकर अपनी जान को भी जोखिम में डाल दे रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है, जहां रील बनाने के चक्कर में युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। लोहे की जाल से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा में स्थित नमक की मंडी के जौहरी प्लाजा का यह वीडियो बताया जा रहा है। युवक शनिवार की सुबह अपने चार साथियों के साथ जौहरी प्लाजा में दुकान खोलने के लिए गया था। उसके साथियों में एक लड़का जमीन पर बैठकर मोबाइल देख रहा था, दूसरा दुकान खोल रहा था, तीसरा जाल पर बैठा था और चौथा टहल रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : टेलीग्राम पर बेचे 4000 चाइल्ड पोर्न वीडियो! गोरखपुर का नाबालिग लड़का रैकेट में गिरफ्तार

जानें कैसे हुई युवक की मौत?

---विज्ञापन---

इस दौरान युवक स्लो मोशन में डांस करके रील बना रहा था। इस दौरान उसने जाल को उठाया। लोहे की जाल उठाते ही उसका पैर फिसल जाता है और उसकी गर्दन जाल में फंसकर अलग हो जाती है। उसकी गर्दन और शरीर अलग-अलग होकर तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल पर गिर जाता है। इस दौरान उसके साथियों ने उसे बचाने की भी कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें : बहराइच हिंसा पर DGP प्रशांत कुमार सख्त, लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज; जारी की ये नई एडवाइजरी

---विज्ञापन---

जौहरी प्लाजा में काम करता था मृतक युवक

ताजगंज पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम आसिफ पुत्र सलीम है। उसकी उम्र 18 से 20 साल के बीच थी। युवक जौहरी प्लाजा में चांदी की पायल की ढलाई का कार्य करता था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक जाल से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 19, 2024 04:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola