Ram Mandir On Terror Radar? गुजरात ATS (Anti-Terrorism Squads) ने फरीदाबाद ATS की मदद से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध का आतंकी संगठनों से कनेक्शन होने की आशंका जताई गई है। संदिग्ध के पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद में हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करवा दिया है। जांच में राम मंदिर को टारगेट बनाने की साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर राम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों की रेकी कर रहा था। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान अब्दुल रहमान के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश का निवासी है। गुजरात ATS संदिग्ध को अपने साथ गुजरात ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है।
आतंकी हमले का खुलासा
गुजरात और फरीदाबाद एटीएस ने गिरफ्तार संदिग्ध अब्दुल रहमान से पूछताछ के बाद राम मंदिर पर आतंकी हमले का खुलासा किया है। फरीदाबाद से पकड़े गए आतंकी की निशानदेही पर सुरक्षा एजेंसियों ने दो ग्रेनेड बरामद किए हैं, जो खंडहर में छिपाए गए थे। आईबी के साथ मिलकर सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को फरीदाबाद से आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था। आतंकी के पास से रेडिकल्स मटेरियल भी बरामद हुआ है, जिससे आतंकी गतिविधियों की पुष्टि हो सकती है। गुजरात एटीएस ने आतंकी की तस्वीर भी जारी की है।
आईएसआई ने किया था ट्रेंड
जानकारी के मुताबिक, अब्दुल रहमान को राम मंदिर पर हमले के लिए आईएसआई ने ट्रेंड किया था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से उसे दो हैंड ग्रेनेड दिए गए थे, जिसे वह अयोध्या लेकर जाना चाहता था। उसने ये ग्रेनेड एक खंडहर में छिपाए थे। उसके पास से कई संदिग्ध वीडियो भी मिले हैं, जिसमें देश के बड़े धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी थी। पकड़े गए आतंकी की उम्र महज 19 साल है।
क्या करता है आरोपी अब्दुल?
आरोपी अब्दुल रहमान पेशे से गोश्त विक्रेता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, उसे दो ग्रेनेड आईएसआई के हैंडलर ने दिए थे। भारत की सुरक्षा एजेंसी NIA और गुजरात ATS की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि कई जमातों में अब्दुल रहमान का आना-जाना था। अयोध्या के मिल्कीपुर का रहने वाला अब्दुल रहमान फरीदाबाद के पाली में शंकर के नाम से छिपकर रह रहा था। वह यहां एक ट्यूबवेल की कोठरी में रहता था, जिसके मालिक की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसे गुजरात एटीएस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देख जा रहा है।
बता दें कि गुजरात ATS और सुरक्षा एजेंसियों की सूझबूझ ने राम मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम कर दी है। अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी से आईएसआई की बड़ी साजिश उजागर हुई, जिससे भारत में आतंकी हमले को रोकने में मदद मिली। फिलहाल, रहमान से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 hr agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
9 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
12 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
13 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
19 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
21 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
22 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
22 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines