UP-Bihar Weather: यूपी में तेज हवाओं से लुढ़केगा पारा, बिहार में कोहरे की वापसी, पढ़ें IMD अपडेट

UP-Bihar Weather: फरवरी के महीने की शुरुआत से ही देशभर में मौसम ने करवट ली है। एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। पढ़ें 13 फरवरी को यूपी-बिहार में मौसम कैसा रहेगा।

UP-Bihar Weather
विज्ञापन

UP-Bihar Weather: फरवरी के आधे महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान बढ़ा है, जिससे सर्दी से राहत मिली है, लेकिन एक बार फिर उत्तर भारत में ठंड वापसी करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं की रफ्तार बढ़ जाएगी, जिससे दोनों राज्यों में ठंडक का एहसास होगा। जानिए 230 किमी की स्पीड से चलने वाली हवाओं का यूपी और बिहार के मौसम पर कैसा असर पड़ेगा?

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन एक बार फिर से सर्द हवाओं से मौसम बदलता दिख रहा है। बीते दिन हवाओं की रफ्तार बढ़ी, जिसकी वजह से मौसम में ठंडक का एहसास दोबारा होने लगा है। आज भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 18 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में रात और सुबह कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


यूपी के अयोध्या में सबसे कम 10डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा, जबकि फुरसत गंज में 10.5डिग्री सेल्सियस, बुलंदशहर में 10.6डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 10.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ में 10.8 डिग्री सेल्सियस और बहराइच में 10.8डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बिहार में बढ़ा तापमान

बिहार में बीते दिन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चक्रवाती हवाओं का असर बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अपडेट दिया है। इसके अलावा आने वाले 4 दिनों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, बेगूसराय, गया, पूर्णिया, दरभंगा और भागलपुर में ठंड का असर देखने को मिलेगा। बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो बक्सर, औरंगाबाद, खगड़िया गया, डेहरी और मुंगेर में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं, औसत तापमान भी 29-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ