Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में शनिवार देव रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कादराबाद गांव के पास मेरठ की ओर से आ रही है तेज रफ्तार एंबुलेंस के चालक ने हरिद्वार जल लेने जा रहे कांवड़ियों की स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कांवड़ियों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की स्थिति के देखते हुए उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां एक कांवड़िए की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान गाजियाबाद और साहिबाबाद निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
मोदीनगर के कदराबाद गांव के सामने हुई घटना
जानकारी के अनुसार, साहिबाबाद के गगन विहार निवासी 22 वर्षीय सचिन, गाजियाबाद निवासी 24 वर्षीय एक कांवड़िया और कृष्णा नगर गाजियाबाद निवासी रितिक बाइक और स्कूटी पर सवार होकर शनिवार रात हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रात लगभग 12 बजे जब वह मेरठ दिल्ली हाईवे पर मोदीनगर के कादराबाद गांव के पास पहुंचे तभी मेरठ की ओर से आ रही है एक तेज रफ्तार एंबुलेंस के चालक में उनकी बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा इतनी तेज था कि टक्कर के बाद सभी काफी दूर उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सचिन और एक अन्य कांवड़िए को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल तीन घायलों को उपचार मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रितिक की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दो अन्य घायलों का चल रहा उपचार
हादसे में दिल्ली निवासी एक युवक और मोदीनगर भोजपुर निवासी हारून भी घायल हो गए थे। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं देर रात हुए हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कावड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत किया। मोदीनगर के एसीपी जान प्रकाश राय के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
10 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
15 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
17 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
17 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines