Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

UP: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बयान, बोले- जो कानून से ऊपर उठेगा, उसे घर से खींचकर मारा जाएगा

अशोक कुमार तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा- यूपी में कानून का राज है। जो भी कानून से छेड़छाड़ करेगा या उससे ऊपर उठेगा, उसे घर से खींचकर मारा जाएगा। उत्तर प्रदेश में किसी भी गरीब, दलित या […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Sep 2, 2022 19:28
swatantra dev singh

अशोक कुमार तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा- यूपी में कानून का राज है। जो भी कानून से छेड़छाड़ करेगा या उससे ऊपर उठेगा, उसे घर से खींचकर मारा जाएगा। उत्तर प्रदेश में किसी भी गरीब, दलित या शोषित को परेशान नहीं किया जाएगा, कानून का राज है और कानून का राज रहेगा। दरअसल, मीडिया ने उनसे बागपत ‘सर तन से जुदा’ मामले में सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने ये बयान दिया।

---विज्ञापन---

स्वतंत्र देव सिंह यूपी के जलशक्ति मंत्री हैं। स्वतंत्र देव सिंह पहले यूपी बीजेपी के अध्यक्ष थे। मिर्जापुर जनपद में जन्मे स्वतंत्र देव सिंह ने बुन्देलखंड के जालौन से राजनीति शुरू की थी। वह इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष थे। अब वह कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हाल ही भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

First published on: Sep 02, 2022 07:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.