पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग का शंखनाद, दीवारों पर TMC-BJP के बीच सिंबल चिपकाने की लगी होड़

पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव में हावड़ा और भवानीपुर में टीएमसी और बीजेपी ने चुनाव प्रचार की रफ्तार तेज कर दी है.
अरूप रॉय ने मध्य हावड़ा में जुलूस और दीवार लेखन से अपने चौथी बार चुनाव लड़ने की तैयारी का आगाज किया. पढ़ें कोलकाता से मनोज पांडे की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग का शंखनाद, दीवारों पर TMC-BJP के बीच सिंबल चिपकाने की लगी होड़
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रचार शुरू हो चुका है टीएमसी हो या बीजेपी हो जगह-जगह पर दीवार लेखन का काम शुरू कर दिया है भवानीपुर हो या कोलकाता चाहे हावड़ा पश्चिम बंगाल में टीएमसी के तमाम विधायक अपने अपने इलाके में टीएमसी के सिंबल को बना रहे हैं वही हावड़ा में भी बीजेपी के तरफ से उमेश राय भी अपने सिंबल को बनते दिख रहे हैं पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार प्रसार का सबसे बड़ा साधन दीवार लेखन होता है पश्चिम बंगाल में क्लबोन के राजनीति का बहुत बड़ा महत्व है cpm के टाइम से ही जमाने से क्लब की राजनीति चली आ रही है टीएमसी सत्ता में रहने के बाद भी जगह-जगह टीएमसी के क्लब बने हुए हैं और कई जगह में हावड़ा में बीजेपी की भी क्लब बनी हुई है यानी क्लबो से ही हर इलाके के रहने वाले लोगों का वोटर लिस्ट लोगों के संपर्क में रहना जुड़ना इन टीएमसी के और बीजेपी के क्लब के द्वारा संचालन किया जा रहा है पूर्व राज्य मंत्री अरूप रॉय मध्य हावड़ा विधानसभा सीट से चौथी बार चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने उनके नाम की घोषणा की थी.

आज सुबह उन्होंने मध्य हावड़ा में अपने घर के सामने दीवार पर लिखकर और अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर अपना कैंपेन शुरू किया. इस दिन उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया. इस दिन उन्होंने यह भी कहा कि बहुत काम हो चुका है. उनके विधानसभा में अभी बहुत काम बाकी है. वह उसे पूरा करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हावड़ा म्युनिसिपल चुनाव बहुत जल्द होंगे. उन्होंने SIR को लेकर लोगों को परेशान करने का कड़ा विरोध किया और कहा कि लोग इसका करारा जवाब देंगे. उन्हें विश्वास है कि इस बार भी लोग उन्हें ही चुनेंगे.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ